Tamil Alphabet in Hindi: Tamil दुनिया की सबसे पुरानी भाषा है वैसे ये ज्यादातर तमिलनाडु, श्रीलंका और सिंगापूर, मलेशिया के कुछ हिस्से में बोली जाती है तमिल लिपि, जो एक अभगिदा अर्थात (अक्षर-आधारित वर्णमाला) है, इसमें विशेष अक्षरों का एक सेट होता है जो व्यंजन और स्वर दोनों को represent करते हैं। जिन लोगों को तमिल लिपि का थोड़ा भी ज्ञान नहीं है उनके लिए इसे समझना थोड़ा मुश्किल हो सकता है इसीलिए हम हिन्दी भाषा का प्रयोग करके Tamil Alphabet के बारे में आपको समझाने वाले है जिससे आपको तमिल की बेसिक जानकारी हो सके।
Tamil Alphabet, Tamil सीखने का सबसे बेसिक तरीका है इस Alphabet Chart को पढ़कर आप ये समझ सकते है कि हिन्दी के वर्णमाला को तमिल में कैसे लिखा जाता है और इसके Through आपको एक बेसिक Idea लग जाता है Tamil और Hindi Alphabet के बारे में।
Strature of Tamil Alphabet
तमिल वर्णमाला (Tamil Alphabet) में 12 स्वर, 18 व्यंजन और 1 विशेष अक्षर होता है, इसके अलावा स्वर और व्यंजन से मिलकर बने 216 संयुक्त अक्षर होते हैं, इस प्रकार कुल मिलाकर 247 अक्षर होते हैं।
- 12 स्वर (உயிரெழுத்து uyireluttu)
- 18 व्यंजन (மெய்யெழுத்து meyyeluttu)
- विशेष अक्षर (ஃ aayutha ezhuthu)
स्वर
Number | Tamil | Hindi |
1 | அ | अ |
2 | ஆ | आ |
3 | இ | इ |
4 | ஈ | ई |
5 | உ | उ |
6 | ஊ | ऊ |
7 | எ | ए |
8 | ஐ | ऐ |
9 | ஒ | ओ |
10 | ஔ | औ |
तमिल व्यंजन
तमिल व्यंजन ध्वन्यात्मक गुणों यानि अपने (phonetic properties) के आधार पर तीन भागों में बंटे होते हैं:
- कठोर (வல்லினம் vallinam),
- कोमल (மெலினம் mellinam)
- मध्यम (இடையினம் idayinam)
Number | Tamil | Hindi |
1 | க | क,ख,ग,घ |
2 | ங | ङ |
3 | ச | च,स,छ |
4 | ஞ | ञ |
5 | ட | ट,ठ,ड,ढ |
6 | ண | ण |
7 | த | त,थ,द,ध |
8 | ந | न |
9 | ப | प,फ,ब,भ |
10 | ம | म |
11 | ய | य |
12 | ர | र |
13 | ல | ल |
14 | வ | व |
15 | ழ | र्या |
16 | ள | ल |
17 | ற | ठ्र |
18 | ன | न |
19 | ஷ | श |
20 | ஸ | ष |
21 | ஜ | ज,झ |
22 | ஹ | ह |
23 | க்ஷ | क्ष |
जैसा की हमने आपको ऊपर पहले ही बताया है कि तमिल में एक विशेष अक्षर ஃ (aayutha ezhuthu) भी होता है, जिसका अंग्रेजी में कोई मतलब नहीं है। इसका उपयोग केवल भाषा में एक विशेष ध्वनिक चिह्नक के रूप में किया जाता है।
Pronunciation and Transliteration
जब आप तमिल सीखने की शुरुवात करते हो तो सबसे पहली दिक्कत जो आपके सामने होगी वो है शब्दों का उच्चारण सही से न कर पाने की क्योंकि तमिल में ध्वनियों का एक विशेष सेट होता है जिनमें से कुछ शब्दों का अंग्रेजी में कोई मतलब ही नहीं होता है।
Example: तमिल अक्षर ழ (ḻa) में एक प्रतिगामी पार्श्व संधारण ध्वनि (retroflex lateral approximant sound) होती है जो अंग्रेजी में नहीं होती। इसी तरह, छोटे और बड़े स्वरों के बीच का अंतर तमिल में महत्वपूर्ण है क्योंकि अगर आप इसके उच्चारण में थोड़ी भी गलती करते हो तो ये आपके शब्दों का अर्थ तक बदल सकता है।
तमिल भाषा को सीखने के लिए एक लिप्यंतरण प्रणाली (system of transliteration) का प्रयोग किया जाता है जिसमें तमिल के शब्दों को अंग्रेजी वर्णमाला का उपयोग करके लिखा जाता है। ये तरीका काम तो करता है लेकिन तमिल उच्चारण की बारीकियों को नहीं पकड़ पता है लेकिन फिर भी अगर आप तमिल सीखना चाहते है तो आप इस तरीके का उपयोग कर सकते है।
Learning Tamil: A Journey Worth Taking
अगर आप तमिल वर्णमाला सीखते है तो आपके लिए एक समृद्ध सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत के दरवाजे खुल जाते है, चाहे आप शास्त्रीय साहित्य में रुचि रखते हों, आधुनिक फिल्मों में, या तमिल बोलने वाले लोगों के साथ बातचीत करना चाहते हों, और वैसे भी किसी नयी भाषा को सीखना हमेशा से ही एक Valuable skill रही है।
अंग्रेजी भाषी लोगों के लिए तमिल सीखना एक मुश्किल और आसान दोनो हो सकता है, क्योंकि सबसे पहला और महत्वपूर्ण काम वर्णमाला और उच्चारण की बुनियादी चीजों को समझना होता है, क्योंकि आप सिर्फ एक नयी भाषा नहीं सीख रहे हैं बल्कि एक कल्चर को भी सिख रहे होते है।
Conclusion
Tamil alphabet अपने अद्भुत अक्षरों और ध्वनियों के साथ दुनिया की सबसे पुरानी जीवित भाषा है इसे सीखना शुरुवात में थोड़ा मुश्किल लग सकता है लेकिन इसे सीखने के भी अपने ही फायदे है क्योंकि इसे सीखने के पश्चात आपको एक समृद्ध संस्कृति और उसके सुनहरे इतिहास का दर्शन प्राप्त होता है। चाहे आप नयी भाषाओं को सीखने के शौकीन हों, एक यात्री हों या तमिल की जड़ों से जुड़े हुए इंसान हो Tamil Alphabet को समझना अपने आप में एक यात्रा है और इस यात्रा में हम आपके साथ है आपको तमिल की खूबसूरत दुनिया में सैर कराने के लिए
Q: तमिल भाषा में कुल कितने अक्षर हैं?
Ans: तमिल भाषा में कुल 247 अक्षर होते हैं
Q: क्या तमिल में 247 अक्षर होते हैं?
Ans: हाँ तमिल में कुल 247 अक्षर होते हैं
Q: तमिल में तीन प्रकार के अक्षर कौन से हैं?
Ans: कठोर (வல்லினம் vallinam),कोमल (மெலினம் mellinam), मध्यम (இடையினம் idayinam)
Q: तमिल में नमस्ते को क्या बोलता है?
Ans: तमिल में नमस्ते को वडक्कम कहा जाता है
Q: क्या तमिल भाषा सीखना आसान है?
Ans: तमिल सीखना थोड़ा मुश्किल है लेकिन अगर आप लगातार प्रैक्टिस करते हैं तो आपकी आदत बन जाएगी
Though difficult, it is interesting to learn Tamil.